07 Apr 2026
जेंडर रिसोर्स सेंटर के तहत महिला सुरक्षा एवं जेंडर जागरूकता पर बैठक आयोजित*


कैथून सीएलएफ में जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) के अंतर्गत एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस बैठक के दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की ममता एवं नर्बदा द्वारा महिलाओं को महिला सुरक्षा कानूनों तथा RajCop Citizen App के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे महिलाएँ अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें। इसके साथ ही सेंटर फॉर केटेलाइजिंग सी3 चेंज से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर निशा द्वारा महिलाओं के साथ जेंडर पावर वॉक करवाई गई, जिसके माध्यम से समाज में प्रचलित लैंगिक भेदभाव एवं असमानताओं के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।बैठक के दौरान क्लस्टर मैनेजर चंद्रकला एवं GRC सदस्य रीना द्वारा जेंडर रिसोर्स सेंटर की भूमिका, सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा की गई, जिससे महिलाएँ केंद्र से जुड़कर विभिन्न सेवाओं का लाभ ले सकें। इस अवसर पर क्लस्टर मैनेजर चंद्रकला तथा GRC सदस्य रीना, ज्योति, कविता एवं इंदुबाला सहित अन्य महिलाएँ उपस्थित रहीं।
12 Mar 2026
खातौली में बाइक चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा

खातौली के पुराने सामुदायिक भवन के सामने से बाइक चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर ढोती के पास पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कांस्टेबल कैलाश मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गए। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Comments
11 Mar 2026
बूंदी रोड पर गैस एजेंसी के सामने भीषण सड़क दुर्घटना हुई। 🚑

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान प्रकाश मीणा, निवासी विनायक, थाना इटावा के रूप में हुई है। 🚓 सूचना मिलते ही लाखेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लाखेरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Comments
11 Mar 2026
कोटा: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू और सरियों से हमला कर हत्या

स्थान: जागा बस्ती, प्रेम नगर थर्ड (चौथ माता मंदिर के पास), कोटा। मृतक: शुभम (निवासी जागा बस्ती)। घटना का विवरण: हमला: मंगलवार देर रात करीब 11 बजे, जब शुभम अपनी बाइक से जा रहा था, तब 3-4 बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया। वारदात: आरोपियों ने शुभम पर लोहे के सरियों और चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में चाकू शुभम के पेट में लगा और उसकी बाइक भी तोड़ दी गई। कारण: पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपी पहले भी शुभम से झगड़ा कर चुके थे और उसकी तलाश में थे। पुलिस कार्रवाई: सूचना मिलते ही सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम और डिप्टी एसपी रुद्र प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
Comments
11 Mar 2026
महंगे दाम और रिफंड विवाद का आरोप, रिलायंस मार्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रिलायंस मार्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कुछ सामान बाजार कीमत से ज्यादा दाम पर बेचे जा रहे हैं। एक ग्राहक ने बिल में अधिक कीमत पकड़ने के बाद सामान लौटाने की कोशिश की, लेकिन उसे कथित तौर पर रिफंड नहीं दिया गया। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर लोगों ने प्रशासन से जांच की मांग की है।

Comments